Featured post

लोग क्या सोचेंगे

जब भी कुछ करते है सबसे पहले हमारे दिमाग में यही बात आती है कि लोग क्या सोचेंगे? समाज क्या कहेगा? अब ए समज लीजिए कि समाज मतलब है कौन? हमारे आ...

Thursday 15 October 2020

लोग क्या सोचेंगे

जब भी कुछ करते है सबसे पहले हमारे दिमाग में यही बात आती है कि लोग क्या सोचेंगे? समाज क्या कहेगा?
अब ए समज लीजिए कि समाज मतलब है कौन? हमारे आसपास के लोग और कोई और भी है? जो हमे पहेचान ते है वो ही लोग मिल के हमारे लिए समाज बनाते है। अब को हमें जानता है वो तो हम पे उंगली उठाने से रहे तो जो हमे नहीं जानता उसके बारे में सोचना ही क्यों?
जब लोग कहते है कि हमको शर्म आनी चाहिए क्युकी हमारा बर्ताव अच्छा नहीं होता तो अब बात ये है कि हम कुछ भी करे जिसको गंदे नजरिए से देखना है वो तो देखेगे ही। अब बात ये है कि हमारा उसकी सोच से क्या लेना देना? 
अगर आज में गुजरात में हूं तो मेरा समाज गुजरात वाले लोग होगे। कल को में अमेरिका जाती हूं तो मेरा समाज वो बन जाएगा। इंसान इसी समाज के डर से खुदकुशी कर लेता है क्यो की डर लगता है इन्हीं लोगों से। मेरा मानना है कि अगर हम सिर्फ भारत की जनसंख्या देखे तो १२० करोड़ है तो अगर २०-२५ लोग आपको नफरत करे या आपको पसंद नहीं करते इसका मतलब ए थोड़ी हुआ की हर कोई आपसे नफरत करता है। रास्ते पर चलते हुए किसी भी इंसान को पुछलो की क्या वो आपसे नफरत करता है? तो समझ को की १२० करोड़ लोगो में से २०-२५ आपको पसंद नहीं भी करते तो भी आपके पास कारण है खुश रहेने का क्यों की १२० करोड़ तो आपको प्यार ही करते है। ( जो हमे नफरत नहीं करता वो प्यार करता है bcz either it is positive or negetive) 
इंसान बहोत सारी ज़िन्दगी एक साथ जीता है। जैसे कि मा बाप की संतान, बहेन भाई, पति पत्नी, नौकर मालिक और भी बहोत सारी। अगर एक जगह आप नाकामयाब हुए तो इसका मतलब ये नहीं ही आप अच्छे इंसान नहीं हो। हम अच्छे मालिक नहीं बन पाए तो इसका मतलब ये नहीं कि हम अच्छी संतान भी नहीं है। लोगो की सोच उनके खुद से नजरिए से  होती है और नजरिया सबका अलग होता है। एक इंसान आपको बुरा बोलता है तो एक आपको भगवान की तरह पूजता होगा। अब देखना खुद को होता है कि किसी के बुरे कहेने से दुखी हो जाए या किसी के अच्छे लगने से खुश रहे। 
अंत में इतना ही कहे सकते है कि लोग तो कुछ भी कहे या सोचे आपको जिससे फायदा हो वो ही बात आप दिमाग में लाइए। तलिया ये लोग ही बजाएंगे आपकी सफलता में भी और असफलता में भी।

No comments:

Post a Comment